रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 2 क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। जनशिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 स्थित एक मिठाई कारखाने का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कारखाने में भारी गंदगी पाई गई, जिससे शिकायत सही साबित हुई। इसके बाद जोन 2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारखाना संचालक लोकेश खत्री पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
अधिकारियों ने संचालक को भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए और दोबारा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और शहर में स्वच्छता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Posted inChhattisgarh News
