सूरजपुर में रोजगार मेला संपन्न : 396 पदों के लिए 124 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

सूरजपुर में रोजगार मेला संपन्न : 396 पदों के लिए 124 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

सूरजपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में 1 दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से प्रारंभ इस मेले में सूरजपुर सहित अन्य जिलों के शिक्षित युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
396 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया  : 
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 7 नियोजकों द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में विभिन्न पदों पर कार्य हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए। कुल 396 पदों के लिए 341 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 203 अभ्यर्थी मेले में उपस्थित हुए। चयन प्रक्रिया के उपरांत विभिन्न पदों के लिए कुल 124 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *