मौसम विभाग की चेतावनी: CG में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 60KM की हवाएं

मौसम विभाग की चेतावनी: CG में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 60KM की हवाएं

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की आशंका जताई है। कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है।

शनिवार को भी कोंडागांव में दोपहर को तेज बारिश हुई। बिलासपुर और दुर्ग में तेज आंधी चली है। पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्सों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।

राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *