सराफा एसोसिएशन का अनूठा सेलिब्रेशन, बंगाल की जीत पर शहर में बांटी गई झालमुड़ी

सराफा एसोसिएशन का अनूठा सेलिब्रेशन, बंगाल की जीत पर शहर में बांटी गई झालमुड़ी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शहर में अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच झालमुड़ी बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कमल सोनी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन व सौरभ सिंह की नेतृत्व में पिछले डेढ़ महीने से बिलासपुर सराफा के कुछ कार्यकर्ता लगातार पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के लिए मेहनत कर थे, आज इस जीत के बाद बंगाल की जनता को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे अवसर पर खुशी मनाना जरूरी है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता के विश्वास और विकास की जीत है। उन्होंने इसे देशभर में पार्टी के बढ़ते प्रभाव का संकेत बताया। जश्न के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उत्साह के साथ इस जीत का स्वागत किया और झालमुड़ी का आनंद लेते हुए खुशी साझा की। शहर में इस आयोजन ने एक अलग ही माहौल बना दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *