छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र में छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती को कथित तौर पर जबरन रोककर उसे पहले शराब पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसे जंगल में अर्धनग्न व बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता शुक्रवार-शनिवार की रात एक परिचित के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह देर रात अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल वाले रास्ते में उसके परिचित दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने युवती को जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी उसे घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। रातभर पीडि़ता वहीं पड़ी रही। शनिवार सुबह जब ग्रामीण जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तब उन्होंने युवती को गंभीर हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीडि़ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पीडि़ता के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बाद में पीडि़ता द्वारा पहचान किए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, पीडि़ता को चिकित्सकीय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *