रायपुर। 12 जनवरी 2026 को सड्डू इलाके में 15 साल की बच्ची से बलात्कार करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी राजू सेन उर्फ खड़ा राजू उर्फ रेमंड (15) को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी 18 मार्च 2026 से 11 अगस्त 2026 तक यानी कुल 4 महीने 24 दिन जेल में रहा, इस अवधि को सजा में गिना गया है। पीडि़ता की मां ने 13 जनवरी 2026 को थाना सरस्वती नगर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे की घटना है। पीडि़ता अपनी नानी के घर से पैदल लौट रही थी। विवेकानंद स्टेडियम के पास सेवा भारतीय मातृ छाया के पास पहुंचने पर एक किशोर (जो विधि के साथ संघर्षरत है) ने उसे फोन कर कहा कि झुमका दीदी बुला रही हैं। इसके बाद वह किशोर और आरोपी वाहन (एक्सेस सीजी-04-क्तक्र-5864) लेकर आए। जान-पहचान होने के कारण पीडि़ता उनके साथ बैठ गई। लेकिन उसे झुमका दीदी के घर नहीं ले जाकर आरोपी के घर सड्डू ले जाया गया। किशोर करीब 3 बजे वाहन लेकर वहां से चला गया। घर में कोई और नहीं था। आरोपी ने पीडि़ता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने पीडि़ता का मोबाइल भी बंद कर दिया था। आरोपी नशे में सो गया। पीडि़ता 13 जनवरी सुबह करीब 5 बजे कुंडी खोलकर घर से भाग निकली और पैदल करीब 9 बजे अपने घर पहुंची। उसने मां को पूरी बात बताई। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।
थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 16/2026 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं और पॉक्सो एक्ट की धारा-4 लगाई गई। पीडि़ता और उसकी मां की सहमति लेकर 13 जनवरी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में मेडिकल टेस्ट कराया गया। 15 जनवरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पीडि़ता का बयान दर्ज कराया गया। 18 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसका भी मेडिकल टेस्ट कराया गया।
अदालत ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1), 127(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) में दोषी ठहराया। वहीं धारा 296 और 115(2) में उसे बरी कर दिया गया। आरोपी 18 मार्च 2026 से 11 अगस्त 2026 तक यानी कुल 4 महीने 24 दिन (146 दिन) जेल में रहा। इस अवधि को सजा में गिना गया है।

Posted inChhattisgarh News
