पश्चिम के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान, 20 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पश्चिम के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान, 20 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में निवासरत निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन अपराधी, उभरते बदमाश, चाकूबाज, शराब कोचिया एवं अन्य असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग एवं तस्दीक की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले 20 व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश एवं उभरते हुए बदमाशों को थाना बुलाकर परेड कराई गई एवं समझाइश दी गई।
अभियान के दौरान पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पार्को, चौराहों, सुनसान स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं अड्डेबाजी वाले संभावित स्थानों पर लगातार गश्त एवं दबिश दी जा रही है। चाकू अथवा अन्य अवैध हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आम्स एक्ट एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना आजाद चौक 10 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 03 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
थाना सरस्वती नगर 10 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 02 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
थाना कबीर नगर 09 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक।
– थाना पुरानी बस्ती – 15 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 04 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
– थाना डीडी नगर – 09 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 02 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
थाना आमानाका 10 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 01 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
– थाना न्यू राजेंद्र नगर 18 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 02 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
थाना टिकरापारा 21 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक, 06 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
– थाना मुजगहन – 06 बदमाशों की चेकिंग/तस्दीक।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *