सोशल मीडिया पर महापौर को गाली देने वाले युवक पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर महापौर को गाली देने वाले युवक पर मामला दर्ज

रायपुर। रायपुर की महापौर मीनल चौबे को सोशल मीडिया पर गाली देने वाले युवक के खिलाफ सिविलि लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच युवक की पहचान और वीडियो के संबंध में जांच शुरु कर दी है। उल्लेखनीय है कि जलभराव और सड़क निर्माण के मुद्दे को लेकर बनाए गए एक वीडियो में युवक ने महापौर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भाजपा पार्षद दल ने इसका विरोध करते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि रायपुर में बारिश के बाद जलभराव और सड़क से जुड़े मुद्दों को लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाया था। इसी वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला निगम की राजनीति से निकलकर थाने तक पहुंच गया। भाजपा पार्षद दल ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी। पार्षद सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस से वीडियो बनाने और पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब इसी शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर वीडियो की जांच के साथ आरोपी युवक की पहचान करने में जुट गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *