कांकेर। जिले में वनाधिकार पट्टे की उम्मीद में कोरर वन क्षेत्र के खड़का भुरका इलाके में स्थित कच्छ डोंगरी में सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर दिए गए हैं। स्थानिय ग्रामीणों के अनुसार सैकड़ों हरे-भरे पेड़ काटे जा चुके हैं। यह सब वनाधिकार पट्टा हासिल करने की लालच में किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने जंगल और वन संपदा की सुरक्षा के लिए समय-समय पर जंगल का निरीक्षण करते हैं। इसी निरीक्षण के दौरान उन्हें बड़ी संख्या में पेड़ कटे हुए मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने आस-पास के इलाके में पड़ताल की तो कटाई का दायरा और भी बड़ा नजर आया। कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी की जांच कराने की बात कही है।

Posted inChhattisgarh News
