रायगढ़ । युवा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 नवंबर 2026 कर दिया गया है। योजना के तहत जिले के पात्र युवा एवं स्वैच्छिक संगठन निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने और आवेदन का पर्याप्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
Posted inChhattisgarh News