रायपुर। गुढिय़ारी इलाके में अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को चाकू के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 चाकू जब्त किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई कुकरी तालाब चौरा के पास की गई जहां पुलिस ने शुभम चंदेल (19) और नीलकमल चंदेल (29) को पकड़ा। दोनों कलिंग नगर नत्थूबाड़ा के रहने वाले हैं। तलाशी में उनके पास से दो चाकू मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गुढिय़ारी थाने में अलग-अलग केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। दूसरी कार्रवाई रामनगर चौकी क्षेत्र में काली मंदिर के पास की गई। यहां पवन साहू (26) चाकू लेकर लोगों को आतंकित कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चाकू जब्त किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
Posted inChhattisgarh News