गीदम रोड स्थित कबाड़ी दुकान में लगी आग, जलकर हुआ खाक

गीदम रोड स्थित कबाड़ी दुकान में लगी आग, जलकर हुआ खाक

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में बीती देर रात आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण दुकान में रखा कबाड़ और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती तौर पर पटाखों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आस-पास के लोगों को दुकान से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए पानी डालकर उसे बुझाने क प्रयास किया । आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कबाड़ और अन्य सामान काफी हद तक जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, दुकान में हुए कुल नुकसान का आकलन भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *