सुकमा। जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर तेज और कर्कश आवाज निकालने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ सुकमा कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 वाहन चालकों पर कार्रवाही करते हुए कुल 30 हजार 300 रुपये समन शुल्क वसूला गया, जबकि 2 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त कर आज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाही की जा रही है।
कार्रवाही के दौरान पुलिस ने 05 वाहन चालकों से कुल 30 हजार 300 रुपये समन शुल्क वसूला। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाली 02 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया। जब्त मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाही की जा रही है। सुकमा पुलिस की कार्रवाई में मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद अय्यान, ऋषभ पेददी, रजत मलिक, दंतकुर्ति ज्ञानेन्द्र, देवेंद्र टांडी और अजय वर्मा सभी निवासी सुकमा शामिल हैं। इन वाहन चालकों पर मॉडिफाइड साइलेंसर और मोटर व्हीकल एक्ट के संबंधित प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरों की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Posted inChhattisgarh News
