जांजगीर। जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच काउंटर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार बीते दो रातों में पांच अलग-अलग स्थानों पर डकैती और हत्या के प्रयास की वारदातों को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आठवां बदमाश और गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ सुबह पुलिस की घेराबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने देशी कट्टे से पुलिस जवानों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Posted inChhattisgarh News
