तीन ट्रेलर आपस में भिड़े, आग का गोला बनी गाड़ियां, जिंदा जल गया एक चालक, दूसरा गंभीर

तीन ट्रेलर आपस में भिड़े, आग का गोला बनी गाड़ियां, जिंदा जल गया एक चालक, दूसरा गंभीर

अकलतरा | जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। अकलतरा–बलौदा मुख्य मार्ग पर ग्राम कोटगढ़ के पास सुबह 5 बजे तीन ट्रेलरों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते एक ट्रेलर में आग भड़क उठी और दूसरे वाहन भी आग की लपटों में घिर गए। इस भयावह हादसे में एक ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को जलते ट्रेलर से बाहर निकाला।सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया, फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर इस दर्दनाक हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नियंत्रित कर आवागमन बहाल कराया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *