रायपुर में 14 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर में 14 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.613 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई।
यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 14.613 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नगद जब्त किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 7,51,650 रुपये आंकी गई है।
सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
पुलिस को 21 फरवरी को सूचना मिली थी कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित मेडिसाइन अस्पताल के पास गली में कुछ लोग गांजा बिक्री की फिराक में हैं। सूचना की तस्दीक के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तुषार नितिन पवार (21 वर्ष, जिला पुणे, महाराष्ट्र), किरन सीताराम काये (25 वर्ष, जिला पुणे, महाराष्ट्र) और दीपक तोमर (33 वर्ष, जिला मुरैना, मध्यप्रदेश) बताए। तलाशी के दौरान उनके बैग से अलग-अलग पैकेटों में गांजा बरामद किया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध न्यू राजेंद्र नगर थाना में अपराध क्रमांक 84/26, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है और एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *