मानव सेवा भक्ति : बीपी-शुगर टेस्टिंग मशीन से 4100 भाई-बहनें लाभान्वित

मानव सेवा भक्ति : बीपी-शुगर टेस्टिंग मशीन से 4100 भाई-बहनें लाभान्वित

रायपुर। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा व साधर्मिक भक्ति पखवाड़ा मनाया गया है। भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो , दया , करुणा , अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सर्वधर्म व साधर्मिक भाई बहनों को बी पी शुगर टैस्टिंग इक्यूपमेंट निःशुल्क वितरित किए गए। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव तक 4200 भक्तों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है । कोचर व चोपड़ा ने आगे बताया कि कोरोना के बाद युवाओं की अचानक हो रही आकस्मिक मौतों पर विचार विमर्श डॉक्टरी सलाह लेकर घर घर बी पी नापने की मशीन व शुगर टैस्टिंग इक्यूपमेंट का वितरण आरम्भ किया गया। विशेष अभियान चलाकर 4100 नग बी पी शुगर इक्यूपमेंट वितरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। कोरोनाकाल के पश्चात वर्तमान में युवाओं की हार्टअटैक से मौत की घटनाओं की बढ़ोतरी हुई है। परिवारों में ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारियों ने अनेक जानें ली है । ब्लड प्रेशर कम ज्यादा होना जीवन के लिए घातक हो जाता है। घरों में बी पी मशीन होने से तुरंत प्रारम्भिक इलाज कर जान बचाई जा सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *