कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क व पुल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क व पुल का किया निरीक्षण

कोण्डागांव । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम अदनार एवं तोतर के मध्य निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। भंवरडींग नदी पर 234 मीटर लंबाई के इस पुल के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को पुल किनारों की पिचिंग को सुदृढ़ करने तथा शेष कार्यों को वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व कलेक्टर ने मर्दापाल मुख्य मार्ग से चांगेर हंगवा तक निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। लगभग 12.90 किलोमीटर लंबी इस सड़क के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.आर. मरकाम, मर्दापाल तहसीलदार विजयप्रताप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *