भाठागांव में युवक द्वारा पशु के साथ कुकर्म का आरोप, गिरफ्तार

भाठागांव में युवक द्वारा पशु के साथ कुकर्म का आरोप, गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने एक युवक पर सड़क पर घूम रही गाय के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। वीडियो वायरल होने के बाद भाठागांव के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और थाना का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह के कृत्य समाज के लिए बेहद निंदनीय हैं और दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से कानून हाथ में न लेने और संयम बनाए रखने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *