मंत्री का फर्जी जीजा बनकर 22 लाख की ठगी, रायगढ़ में मामला दर्ज

मंत्री का फर्जी जीजा बनकर 22 लाख की ठगी, रायगढ़ में मामला दर्ज

रायगढ़। जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर चार लोगों से करीब 22 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित समारू राम टंडन (51) की मुलाकात आरोपी राम ठाकुर (60) और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई ठाकुर (55) से रायपुर में हुई थी। इस दौरान आरोपी ने मंत्रालय में अच्छी पकड़ होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़ित के बेटे को डेटा एंट्री पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ली। इसके अलावा अन्य परिचितों से भी पैसे ऐंठे। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी थमा दिए, लेकिन जॉइनिंग के नाम पर लगातार टालमटोल करता रहा। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *