जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की पदस्थापना नहीं होने के कारण सिजेरियन तथा मेजर सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन प्रभावित हो रहे थे। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ की एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कुंती नायक की सेवाएं सप्ताह में दो दिवस, सोमवार एवं मंगलवार को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रदान करने की अनुमति दी गई है। जिले के नागरिकों के लिए ख़ुशखबरी है। इस निर्णय से जिला चिकित्सालय में सिजेरियन एवं अन्य जटिल ऑपरेशन की सुविधाएं बेहतर होंगी तथा मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। साथ ही मरीजों को रायगढ़ अथवा अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी। शासन का यह निर्णय आम जनता के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा प्रयास किए गए। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव और सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार जायसवाल ने जिले में अब बड़ी ऑपरेशन होने की बात कही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *