अनुरेखक (सिविल) और प्रयोगशाला परिचारक के लिए ऑनलाइन आवेदन

सारंगढ़ बिलाईगढ़  ।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर ने बायोलॉजी से बारहवीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के प्रयोगशाला परिचारक पद के लिए 08 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इसी प्रकार ड्राइंग के साथ बारहवीं उत्तीर्ण या बारहवीं उत्तीर्ण युवाओं से जल संसाधन विभाग के अनुरेखक (सिविल) पद के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। 

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन लिया जाएगा। शासन के निर्देश पर राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होने पर परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा जिसमें आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *