सरनेम बदलकर भेजा था रिश्ता, मना करने पर युवती के पिता को चाकू से गोदा

सरनेम बदलकर भेजा था रिश्ता, मना करने पर युवती के पिता को चाकू से गोदा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का प्रपोजल ठुकराने से नाराज युवक ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने घर के पास स्थित गैरेज में बाइक बनवाते समय पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पूरी वारदात गैरेज में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद युवक मौके से भाग निकला। वहीं, घायल युवती के पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरनेम बदल कर रिश्ते की बात चलाई थी।
जब यह बात लड़की वालों को पता चली तो उन्होंने साफ इनकार दिया। ऐसे में नाराज युवक ने बदला लेने की फिराक में था और सोमवार को मौका पाते ही युवती के पिता पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना का है।
जानकारी के अनुसार कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाला साहिल मरावी सिविल लाइन में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता था। आरोप है कि उसने शुरुआत में खुद को साहिल मानिकपुरी बताकर मोहितदास मानिकपुरी के परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद शादी की बातचीत शुरू हुई।
बाद में परिवार को उसके असली सरनेम मरावी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी साहिल लगातार युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार ने किराए का मकान छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे पिता मोहितदास मानिकपुरी घर के पास स्थित गैरेज में अपनी बाइक बनवाने गए थे। इसी दौरान साहिल वहां चाकू लेकर पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने मोहितदास के सीने और पीठ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि गैरेज में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में आरोपी युवक पीड़ित पर एक के बाद एक कुल 6 बार चाकू से वार करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि चाकू लगने के बावजूद घायल व्यक्ति हमलावर का विरोध करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।
इस दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में आरोपी खुद ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *