भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आपदा राहत प्रबंधन राज्य समिति की पहली बैठक 8 जून को आयोजित 

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आपदा राहत प्रबंधन राज्य समिति की पहली बैठक 8 जून को आयोजित 

रायपुर।  भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छ.ग. राज्य शाखा द्वारा आपदा राहत प्रबंधन राज्य समिति की पहली बैठक 8 जून 2026 को रेडक्राॅस भवन, रायपुर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
इस बैठक का उद्देश्य आपदा के समय जनसहभागिता एवं राहत कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करना है। साथ ही बैठक में आगामी वर्षा, बाढ़, तूफान, शीतलहर एवं अन्य संभावित आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी, स्वयंसेवकों की भूमिका तय करना, राहत सामग्री की व्यवस्था तथा राष्ट्रीय मुख्यालय से आवश्यक सहयोग प्राप्त करने संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *