आईटीआई राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प 16 जून को

राजनांदगांव । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 16 जून  2026 को सुबह 9.30 बजे से विजन इंडिया सर्विस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मारूति सुजुकी मोटर इंडिया लिमिटेड हंसलपुर गुजरात प्लांट के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। आईटीआई संस्थानों से वर्ष 2018 से 2024 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण सत्र 2023-2025, सत्र 2024-2025, सत्र 2025-2026 व सत्र 2024-2026 के व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, सीओई (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल में प्रशिक्षणरत 18 वर्ष से 26 वर्ष आयु वर्ग के केवल पुरूष प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *