कांकेर। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गट्टाकाल के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार को 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया है। जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद प्रेशर कुकर आईईडी को सुरक्षा मानको का पालन करते हुए इसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। जिले से नक्सलवाद के खात्में के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कांकेर और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Posted inChhattisgarh News
