कोंडागांव । जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से कैंप और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, जवान जोगेंद्र नेताम फरसगांव इलाके के उरंदाबेड़ा स्थित सीएएफ कैंप में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पंकज चंद्रा भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि जवान ने निजी कारणों और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Posted inChhattisgarh News
