प्राइवेट स्कूलों को इस दिन से मिलेगी पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकें, निगम ने बढ़ाई वितरण केंद्रों की संख्या

प्राइवेट स्कूलों को इस दिन से मिलेगी पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकें, निगम ने बढ़ाई वितरण केंद्रों की संख्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए गैर अनुदानप्राप्त, अशासकीय विद्यालयों को कक्षा 1 से 10 वीं की हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकों के वितरण के लिए वितरण केंद्र तय कर दिया है। इस बार रायपुर व बिलासपुर में वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस बार रायपुर व बिलासपुर में वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।23 जून से पुस्तकों का वितरण प्रारंभ किया जाएगा, 10 जुलाई तक वितरण किया जाएगा। पाठ्य पुस्तक निगम ने इसके लिए जरुरी गाइड लाइन भी जारी कर दिया है।
शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को कक्षा 1 से 10 वीं तक हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकों का वितरण छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के 06 स्थाई पुस्तक भण्डार क्रमशः रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़ एवं अंबिकापुर एवं 06 अस्थाई डिपो रायपुर सेजेस लालपुर, रायपुर सेजेस सरोना, बिलासपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल भरनी, दुर्ग टैगोर हॉल, जिला ग्रंथालय परिसर बलरामपुर एवं कांकेर हाईस्कूल माकड़ीखूना से किया जा रहा है।
गैर अनुदानप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से जिलेवार एवं विकासखंडवार कार्ययोजना बनाई गई है।
कार्ययोजनानुसार निर्धारित तिथि पर यदि कोई विद्यालय के प्रमुख या प्रतिनिधि पाठ्यपुस्तकें प्राप्त करने हेतु संबंधित डिपो में उपस्थित नहीं होते हैं, तो ऐसी स्थिति में उक्त विद्यालय या विद्यालयों को संबंधित डीपो की कार्ययोजना पूर्ण होने के बाद सभी कार्यालयीन दिवस में पाठ्यपुस्तकें छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा नियत तिथि तक प्रदाय की जाएँगी। इस परिप्रेक्ष्य में यथास्थिति छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग का अंतिम निर्देश सर्वोपरि होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *