सूबे में दंतेवाड़ा से मानसून की दस्तक शहर के कुछ हिस्से में बरसे बदरा

सूबे में दंतेवाड़ा से मानसून की दस्तक शहर के कुछ हिस्से में बरसे बदरा

रायपुर। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी उसके अनुसार मानसून ने दंतेवाड़ा से सूबे में अपनी दस्तक दे दी है।छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दंतेवाड़ा में प्रवेश कर लिया है जिसकी आधिकारिक पुष्टि मौसम विभाग ने कई है। राजधानी में भी दोपहर 12 बजे के आसपास काले बादल छाये हुए थे और शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर तक जमकर वर्षा भी हुई।
सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दंतेवाड़ा से राज्य में अपनी आहट दी जिसका असर राजधानी में भी देखने को मिला।हांलाकि शहर में खंड वर्षा से तापमान में अवश्य ग्राउंड आई लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद और सरगुजा संभाग के कई जिलों में भी वर्षा हो सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *