रायगढ़ के इस्पात संयंत्र में हादसे में तीन मजदूर झुलसे

रायगढ़ के इस्पात संयंत्र में हादसे में तीन मजदूर झुलसे

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट के अंदर एक बड़ी दुर्घटना हुई जिसमें तीन मजदूर झुलस गये।यह हादसा प्लांट के फर्नेस के पंचर होने से निकले गर्म तरल पदार्थ के चपेट में आने से हुआ। इस हादसे के बाद इस्पात संयंत्र में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए  हैं।
प्राप्त समाचारों के यह हादसा मंगलवार को रायगढ़ इस्पात प्लांट में उस समय हुआ जब संयत्र के ब्लास्ट फर्नेस में वहां गर्म तरल पदार्थ रीस कर गिरने लगा जिसकी चपेट में उस समय वहां कार्यरत मजदूर आ गये। बड़ी बात  यह रही कि तीनों मजदूर आंशिक रुप से झुलस गये। हादसे की सूचना मिलते ही संयत्र के प्रबंधक वहां पहुंचे घायल मजदूरों को  घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी घायल मजदूरों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने अपनी  प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *