रायपुर। बस्तर आईजी पी सुंदरराज के प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र में चले जाने से बस्तर में रिक्त आईजी के पद पर साय सरकार ने अहम फैसला लेते हुए बीएन मीणा की नियुक्ति की है।मीणा वर्तमान में नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय में आईजीपी (प्रशासन और चयन) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। मीणा 2004 बैच छत्तीसगढ़ काडर के आईपीएस अफसर हैं।
बस्तर आईजी पद पर उनकी नियुक्ति का आदेश राज्यशासन के गृह विभाग आज सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी किया गया।
बीएन मीणा ने छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण जिलों और रेंज में अपनी सेवाएं दी हैं। आईपीएस मीणा छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख जिलों में बतौर पुलिस कप्तान (SP) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अप्रैल 2022 में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के पद पर प्रमोट किया गया था, जिसके बाद उन्होंने दुर्ग रेंज के आईजी तथा उसके बाद रायपुर रेंज के आईजी की अतिरिक्त और पूर्णकालिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। आईपीएस बीएन मीणा बिलासपुर रेंज के आईजी का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।

Posted inChhattisgarh News
