कटोरा तालाब में पारिवारिक विवाद, महिला ने भाभी पर मारपीट और बुजुर्ग मां पर हमला करने का लगाया आरोप

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी भाभी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही लकवाग्रस्त मां पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, 25 जून की रात पिता के फोन पर वह अपने पति के साथ मायके पहुंची, जहां उनकी मां बेहोशी की हालत में मिलीं। आरोप है कि पिता ने बताया कि बहू ममता ने किसी वस्तु से मां के सिर पर वार किया था। जब पीड़िता ने इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
परिजनों ने घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता का दावा है कि होश में आने के बाद उनकी मां ने भी ममता पर हमला करने का आरोप लगाया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *