दुर्ग में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

दुर्ग में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने वर्चस्व और आपसी रंजिश में युवती की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, खम्हरिया स्थित पीएम आवास निवासी 22 वर्षीय शीतल वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई को आरोपी परी खान के साथ लक्की सरदार को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 2 जुलाई की रात करीब 8 बजे परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान और जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर शीतल की हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि चारों आरोपी ज्वलनशील पदार्थ लेकर पीड़िता के घर पहुंचे, उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर तथा घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि पीड़िता किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 940/2026  धारा 109, 296,351(3)115(2), 3(5)BNSदर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। पुलिस को आरोपियों के नागपुर भागने की सूचना मिली, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परी खान, मुस्कान और राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में लक्की सरदार के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत से नाराज होकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी लक्की सरदार अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
परी खान (23), निवासी पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर दुर्ग
मुस्कान (24), निवासी मच्छीपुर, कामठी, नागपुर( महाराष्ट्र)
राहुल यादव (35), निवासी मच्छीपुर, कामठी, नागपुर( महाराष्ट्र )
फरार आरोपी
लक्की सरदार

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *