कांकेर सीमा पर नक्सली डम्प से हथियार व नक्सल सामग्री बरामद

कांकेर सीमा पर नक्सली डम्प से हथियार व नक्सल सामग्री बरामद

 कांकेर।जिले में थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंर्तगत कांकेर-नारायणपुर सीमा पर स्थित ग्राम आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान के दौरान रविवार को नक्सलियों द्वारा छिपाए गए डम्प से 303 रायफल, 32 राउंड कारतूस, लैपटॉप, टैबलेट, वायरलेस उपकरण, नक्सली वर्दी और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित रहे सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प को बरामद किया गया । बरामद नक्सली ड़ंप से दो .303 रायफल, 32 राउंड .303 कारतूस, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, तीन वायरलेस बैटरी, एक रेडियो सेट, दो नक्सली वर्दी, पांच पाउच, दो चार्जर, एक बैटरी, नक्सली साहित्य तथा अन्य उपयोगी सामग्री शामिल है।
इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व बीएसएफ 40वीं वाहिनी के एसी अंकुश कुमार, थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निरीक्षक निर्मल जांगड़े, बीएसएफ इंस्पेक्टर अनुज कुमार, उप निरीक्षक नवीन प्रकाश, उप निरीक्षक सौरभ यादव तथा डीआरजी टीम कमांडर सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र नेताम ने किया। कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित रहे सीमावर्ती क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आने वाले दिनों में भी सघन सर्चिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *