सड़क दुर्घटना में भाई-बहन के साथ 5 की मौत

सड़क दुर्घटना में भाई-बहन के साथ 5 की मौत

बिलासपुर, पेंड्रा-कोरबा। तमाम प्रशासनिक चेतावनियों और समय-समय पर चलाए गए जनजागरुकता अभियान के बावजूद सड़क हादसों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला थमा नहीं है। पेंड्रा, बिलासपुर और कोरबा जिले के अलग-अलग नगरों में हुए ऐसे ही सड़क हादसों में तेज रफ्तार ने कहर ढाया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में भाई, बहन और पिता भी शामिल है।
बुधवार की सुबह पेंड्रा नगर में कोयले से लदी तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी पर सवार पिता और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रुप से घायल माँ अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। बताया जाता है कि पेंड्रा के मुख्य मार्ग पर स्थित राय पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को ठोकर मारी, ठोकर इतनी भीषण रही कि स्कूटी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही उस पर कुडकई गांव निवासी तेरस भरिया (35) और उसके बेटे राजू भरिया (14) ने घटनास्थल पर ही दमतोड़ दिया जबकि गंभीर रुप से घायल तेरस भरिया की पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद नागरिक तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और ट्रेलर चालक को अपनी पकड़ में लेते हुए पुलिस को तत्काल फोन किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी चालक को अपनी हिरासत में लिया साथ ही ट्रेलर को भी जप्त किया।
बुधवार की सुबह ही कोरबा के पोड़ी बस स्टैंड के पास एक टैंकर ने तीन स्कूली बच्चो को ठोकर मार दी, इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई जो आपस में भाई-बहन थे, जबकि तीसरे बच्चे को गंभीर चोटे आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना से उद्देलित आमजनों ने अंबिकापुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल वहां पर पहुंची और चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को समझाईश दी। चक्काजाम कर रहे ग्रामीण दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने प्रशासन की ओर से तत्काल मृतक के परिजन के लिए 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। मृतकों में कोनकोना बस्ती, गोस्वामी पारा की 13 वर्षीय बूटी गोस्वामी और 12 वर्षीय दशरथ गोस्वामी है जबकि एक अन्य बालक 12 वर्षीय अजय गंभीर रुप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बिलासपुर के चकरभाठा में तेज गति से सड़क पर दौड़ रही कार ने स्कूटी को जोरदार ठोकर मार जिससे स्कूटी सवार हवा में उछलकर फिर नीचे गिर गया। इतना ही नहीं उसके बाद कार ने वहां खड़ी एक अन्य स्कूटर को ठोकर मारते हुए तेज गति से रफू-चक्कर हो गया जिसकी तलाश सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रहंगी निवासी देवेंद्र शर्मा (52) अपनी स्कूटी से किसी काम से निकले थे। उसी दरमियान हिर्री माइंस चौक के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ठोकर मारने के बाद देवेंद्र शर्मा हवा में उछलकर दूर जा गिरे। तेज रफ्तार कार ने सड़क गिनारे खड़े स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *