गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य शासन की प्राथमिकता : कलेक्टर प्रजापति

गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य शासन की प्राथमिकता : कलेक्टर प्रजापति

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यों की योजना-वार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों की विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की। धीमी प्रगति वाले विकासखंडों को शीघ्र सुधार लाने के निर्देश देते हुए तकनीकी सहायकों से शीघ्र सुधार लाने वाले कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने सभी तकनीकी सहायकों को आवास मित्रों की निरंतर मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही आवास निर्माण में आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। श्रमिकों एवं मिस्त्रियों की कमी को देखते हुए ट्रेनिंग के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर आवास निर्माण कार्यों में लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण प्रारंभ या पूर्ण नहीं किया गया है, उनकी जानकारी उपलब्ध कराने एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का अधिकतम लाभ दिलाने पर भी विशेष बल दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *