मड़पा में निरूल नाला पर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2.80 करोड़ स्वीकृत

मड़पा में निरूल नाला पर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2.80 करोड़ स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड अंतागढ़ के मड़पा में निरूल नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से करीब 35 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के निर्माण कार्य कराने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *