प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में भी इस वर्ष कक्षा पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षाओं का आयोजन किया गया था, लेकिन अब तक प्रदेश के किसी भी जिले में विद्यार्थियों को अंकसूची प्रदान नहीं की गई है। इस संबंध में पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षाओं की अंकसूची का जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इसके लिए संचालक, स्कूल शिक्षा से निवेदन करते हुए विद्यार्थियों को शीघ्र अंकसूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है, ताकि उन्हें आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Posted inChhattisgarh News
