ट्रक से टकराई कार, ओडिशा के शिक्षा मंत्री के भांजे सहित 4 गंभीर 

ट्रक से टकराई कार, ओडिशा के शिक्षा मंत्री के भांजे सहित 4 गंभीर 

 कोंड़ागांव । जिले के सिटी कोतवाली कोंड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सुकुरपाल के पास बुधवार सुबह 3 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में ओडिशा के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के भांजे, उनके निज सहायक क्षेत्रीय, शिक्षक और किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल कोण्डागांव में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार ओंडरी निवासी शिक्षक एवं वाहन चालक मोहरधन ध्रुव (42) अपनी कार से ओडिशा के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के भांजे यशवंत समरथ (42), मंत्री के निज सहायक क्षेत्रीय श्यामलाल कलार (32) तथा किसान तम्मन गोंड (50) के साथ जगन्नाथ पुरी से लौट रहे थे। सभी उमरकोट की ओर से कोण्डागांव होते हुए यशवंत समरथ को भानपुरी छोडने जा रहे थे। इसी दाैरान बुधवार सुबह करीब 3 बजे सुकुरपाल के पास उनकी कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सिटी कोतवाली कोंड़ागांव पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगते हुए ममले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *