मारपीट कर दो हजार रूपये लूट कर ले जाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

मारपीट कर दो हजार रूपये लूट कर ले जाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

कोंड़ागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी पुलिस ने ग्राम उडि़दगांव बांध के पास धान, मक्का खरीदी के लिए बैठे पीडि़त प्रार्थी से आरोपी ज्ञानदास कोर्राम पिता स्व. मनधर कोर्राम, रमन उर्फ राघवेन्द्र कोर्राम पिता ज्ञानदास कोर्राम, दौनू राम पटेल पिता स्व. रामदयाल पटेल, फुलसिंग कोर्राम पिता स्व. बोरीकदास कोर्राम, रोहित पाण्डे पिता स्व. चरण पाण्डे सभी निवासी कौन्दकेर के द्वारा गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का और थप्पड़ से मारपीट कर दो हजार रूपये लूट कर ले गये हैं । प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी शंकर लाल ध्रुव के नेतृत्व में लूट के आरोपी ज्ञानदास कोर्राम पिता मन्धर कोर्राम जाति गाड़ा उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा प्लाटपारा थाना विश्रामपुरी, राघवेन्द्र कोर्राम उर्फ रमन कोर्राम पिता ज्ञानदास कोर्राम जाति गाड़ा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा प्लाटपारा थाना विश्रामपुरी, दौनूराम पटेल पिता स्व. रामदयाल पटेल उम्र 64 वर्ष जाति मरार ग्राम कौन्दकेरा केदारनाथ चौक के पास थाना विश्रामपुरी, फुलसिंग कोर्राम पिता स्व. बोरिक दास कोर्राम उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा थाना विश्रामपुरी, रोहित राम पाण्डे पिता स्व. रामचरण पाण्डे उम्र 46 वर्ष जाति कलार निवासी ग्राम कौन्दकेरा पाण्डेपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार्य किया, जिन्हे गिरफ्तार किया गया, तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग के नेक्सन कार नं. सीजी -27-केके-2722 को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूध्द प्रकरण के पर्याप्त साक्ष्य मिलने से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल ध्रुव सउनि, सुकेन्द्र कश्यप, अभिराम मेश्राम, प्र. आर. देवार्चन सिदार, आरक्षक महेश कुुंजाम, मानकू मरकाम, राम नाग म.आर. जया पाण्डे, बबीता शोरी का योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *