15.110 किलो अवैध गांजा के साथ स्कूटी सवार दो आरोपी गिरफ्तार

15.110 किलो अवैध गांजा के साथ स्कूटी सवार दो आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के बोधघाट पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों सुनील कश्यप पिता अनंत राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नानगुर एवं सागर कश्यप पिता मेघनाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नेगीगुड़ा को आज शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15.110 किलोग्राम अवैध गांजा, स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी 1100 रुपये जब्त की है।
बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एक्टिवा स्कूटी से गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बस्तर जिले के एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बोधघाट पुलिस और ब्लैक पैथर टीम ने लामनी रोड पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। रेड कार्रवाई के दौरान संदिग्ध एक्टिवा को रोककर तलाशी ली गई। जांच में स्कूटी सवार दो युवकों के बैग से 15.110 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कश्यप (28 वर्ष) निवासी नानगुर और सागर कश्यप (22 वर्ष) निवासी नेगीगुड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से गांजे के अलावा एक एक्टिवा स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *