महेश बघेल महाविद्यालय केशकाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

महेश बघेल महाविद्यालय केशकाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

कोंडागांव। जिले के केशकाल स्थित महेश बघेल शासकीय महाविद्यालय केशकाल में शनिवार सुबह 10 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय रहते कॉलेज स्टाफ, पुलिस और प्रशासन की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्राचार्य कक्ष में टेबल के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद धमाके जैसी आवाजें आने लगीं, स्थिति को भांपते हुए कॉलेज स्टाफ ने तत्काल प्राचार्य सोनवानी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। गनीमत रही कि घटना के दौरान कॉलेज में परीक्षा संचालित हो रही थी, लेकिन किसी भी परीक्षार्थी, शिक्षक या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि आग की चपेट में आने से कुर्सियां, टेबल, कंप्यूटर और प्रिंटर सहित अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य सोनवानी ने बताया कि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। स्टाफ से सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद आग पर सफलता पूर्वक काबू पाया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *