जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत नेशनल हाईवे 30 में कोसा सेंटर के सामने रविवार सुबह 5 बजे तेज रफ्तार टैंकर व ट्रक की आमने-सामने की भिड़त हो गई। हादसे में टैंकर व ट्रक दोनों के ड्राइवर घायल हो गये। इस घटना से लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से बस्तर थाना पुलिस ने घायल दोनो ड्राइवरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर सड़क मांर्ग को बहाल किया गया।
बस्तर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, जबकि टैंकर रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर आ रहा था। बस्तर के कोसा सेंटर के पास जैसे ही दोनों गाडिय़ा आई, अचानक से दोनों वाहन चालकों के नियंत्रण बिगड़ गया और आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में ट्रक चालक फंस गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सुचना दिया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा वही सड़क के बीचो-बीच खड़ी ट्रक व टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद हाइवे से हटाया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted inChhattisgarh News
