धमतरी। 10 रुपए के फ्रूटी के पाउच में 3 इंच लंबा छिपकली की चमड़ी मिलने से जिले के करेली बड़ी में हड़कंप मच गया है। फ्रूटी का सेवन कर चुकी दो साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले ने खाद्य सुरक्षा और पैकेज्ड पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर इस मामले में अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के बयान सामने नहीं आए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने स्थानीय दुकान से 100 एमएल का 10 रुपये वाला फ्रूटी पाउच खरीदा था और उसे दो साल की बच्ची ने पेय पदार्थ का कुछ हिस्सा पीया ही था कि उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने जब पाउच की जांच की तो उसके भीतर करीब 3 इंच लंबा संदिग्ध छिपकली की चमड़ी दिखाई दिया। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने त्वरित उसका इलाज शुरु किया और बाहर हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि अवशेष को जांच के लिए भेजा गया, जहां पता चला कि पाउच में छिपकली की चमड़ी है। जांच में भी इस पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उत्पाद में यह अवशेष निर्माण प्रक्रिया के दौरान पहुंचा या फिर वितरण श्रृंखला में किसी स्तर पर लापरवाही हुई।

Posted inChhattisgarh News
