ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फसने से 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत

ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फसने से 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत

कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मानिकपुर में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दुखा राम वट्टी अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान उनका 3 वर्षीय पुत्र भी ट्रैक्टर पर उनके साथ मौजूद था। जुताई के दौरान अचानक मासूम ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया। घटना होते ही दुखाराम ने तत्काल ट्रैक्टर बंद कर बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रोटावेटर में फंसने से मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पूरे मानिकपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *