पिकअप की टक्कर से 7 माह की मासूम की हुई मौत, मां और 6 वर्षीय बहन घायल

कोंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ग्राम रांधना अमोड़ीपारा में सड़क किनारे खड़ी मां और उसकी दो बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ी बहन घायल हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम रांधना अमोड़ीपारा निवासी धनेश्वरी प्रधान अपनी 7 माह की बेटी कुंजन प्रधान और 6 वर्षीय बेटी ऐश्वर्या प्रधान के साथ सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान फरसगांव से रांधना की ओर जा रही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-24-एन-5116 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम कुंजन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल धनेश्वरी प्रधान और ऐश्वर्या प्रधान का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया औ। पुलिस ने पिकअप वाहन और चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *