डीएमएफ मद से 24 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की होगी संविदा भर्ती

बिलासपुर। जिले में लंबे समय से रिक्त पड़े सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पशुधन विकास विभाग, बिलासपुर में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के 40 पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के अध्यक्ष  संजय अग्रवाल ने विभागीय प्रस्ताव पर 24 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की संविदा नियुक्ति के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि डीएमएफ मद से संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन अथवा जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन  से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया डीएमएफ की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी। इसमें बिलासपुर जिले के स्थानीय पात्र अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जिले से पर्याप्त पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों के योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *