चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 2 वाहन को जप्त

राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा बीजाभांठा, तुमड़ीबोड़, कोहका, मारगांव, दीवानभेड़ी, मचानपार, मटिया, डोंगरगांव क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोहका क्षेत्र में चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 2 वाहनों को जप्त किया गया। इसके तहत ग्राम पटपर निवासी भोला देवदास के स्वामित्व के माजदा सीजी 08 एएफ 0152 से वाहन चालक मनोज एवं चिचोला निवासी अशरफ अली के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 एएन 8053 से वाहन चालक भैया लाल द्वारा चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना तुमड़ीबोड़ को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *