दिन दहाड़े घर में घुसकर युवती पर दागी गोली,मौत

दिन दहाड़े घर में घुसकर युवती पर दागी गोली,मौत

सक्ती। शुक्रवार की सुबह सक्ति जिले के जोंगरा गांव में 25 युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका एक निजी कंपनी में कार्य करती थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना सुबह11.30 की बताई जा रही है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार  मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (25) के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से पंजाब की स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो युवक बाइक से उसके घर पहुंचे। एक युवक घर के भीतर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछताछ करने लगा। जैसे ही वह बाहर आई, आरोपी ने उस पर करीब तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने पूर्णिमा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *