सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबल दस्ते के हाथ लगा हथियारों का जखीरा व लाखों का कैश

सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबल दस्ते के हाथ लगा हथियारों का जखीरा व लाखों का कैश

नारायणपुर। सप्ताह भर के भीतर शुक्रवार को सर्चिंग अभियान पर निकले सुरक्षाबल के दस्ते को दो अलग अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की इसके अलावा लाखों की नगद राशि भी मिली।
उल्लेखनीय है कि नक्सलवाद से मुक्त बस्तर के नारायणपुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान टेकला जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, वहीं टोयामेटा जंगल-पहाड़ी से 24 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे सर्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना ओरछा और थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में दो अलग-अलग बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं। विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों के डंप और नकदी को बरामद किया।
थाना ओरछा क्षेत्र के टेकला जंगल-पहाड़ी में सर्च के दौरान सुरक्षा बलों ने इंसास रायफल, एसएलआर रायफल, .303 रायफल, 30-OC बंदूक, बीजीएल लॉन्चर, सिंगल शॉट बंदूक, बड़ी संख्या में मैगजीन, सैकड़ों जिंदा कारतूस, डेटोनेटर और बायोफेंग स्कैनर सहित भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण बरामद किए। सुरक्षा बलों ने पूरे हथियार डंप को सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया।
वहीं थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के टोयामेटा जंगल-पहाड़ी में चलाए गए एक अन्य सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई 24 लाख रुपये की नगद राशि बरामद की। यह कार्रवाई 25 जून को की गई, जिसे नक्सलियों के आर्थिक संसाधनों पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों कार्रवाई लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियानों का परिणाम हैं।
सुरक्षा बल नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य संसाधनों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *